बरगी डैम क्रूज हादसे की जांच करेंगे सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी - Khabri Guru

Breaking

बरगी डैम क्रूज हादसे की जांच करेंगे सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी


जबलपुर। बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना की अब न्यायिक जांच होगी। मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है।

प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से तीन माह के भीतर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।

👉 पांच प्रमुख बिंदुओं पर होगी जांच

1️⃣ दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच एवं जिम्मेदार व्यक्तियों/संस्थाओं का निर्धारण।

2️⃣ दुर्घटना के दौरान एवं बाद में किए गए बचाव और राहत कार्यों की पर्याप्तता की समीक्षा।

3️⃣ राज्य में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज एवं जल क्रीड़ा गतिविधियों का ऑडिट, साथ ही इनलैंड वेसल्स एक्ट-2021 एवं एनडीएमए बोट सेफ्टी गाइडलाइंस-2017 के अनुरूप जलयानों के प्रमाणीकरण व्यवस्था की जांच।

4️⃣ क्रूज, नौकाओं एवं जल क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन और रखरखाव के लिए एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने संबंधी सुझाव।

5️⃣ राज्य के उन सभी स्थानों पर, जहां जल परिवहन, नौकायन, क्रूज एवं वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित होती हैं, वहां त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) गठन की व्यवस्था की समीक्षा एवं सुझाव।

पेज