एसपी ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान "फुल ऑन फाइट" - Khabri Guru

Breaking

एसपी ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान "फुल ऑन फाइट"


जबलपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी कि अचानक एक हंगामा खड़ा हो गया। अपनी शिकायत लेकर पहुंची दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। शुरू में तीखी बहस हुई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई। दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाने लगीं।

मौके पर मौजूद अन्य फरियादी, पुलिसकर्मी और स्टाफ पहले तो स्तब्ध रह गए। फिर कई लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में भरी दोनों महिलाएं शांत होने का नाम नहीं ले रही थीं। एसपी कार्यालय का पूरा परिसर उस समय अखाड़े का रूप ले चुका था।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया और उन्हें थाने ले जाया गया। इस हंगामे के कारण जनसुनवाई कुछ देर के लिए पूरी तरह प्रभावित रही।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं किसी पारिवारिक शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई थी, जबकि दूसरी भी वहां पहुंच गई। आमने-सामने होते ही पुराना मामला फिर भड़क उठा और मामला मारपीट तक जा पहुंचा।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है और लोगों में पुलिस की जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पेज