नेक अली ने शोषण के बाद 5 लाख में बेच दिया, युवती ने लगाए आरोप - Khabri Guru

Breaking

नेक अली ने शोषण के बाद 5 लाख में बेच दिया, युवती ने लगाए आरोप


जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू नाम का इस्तेमाल कर दोस्ती करने वाले युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को 'अंकित' बताकर विश्वास जीता, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मुंबई में 5 लाख रुपये में बेच दिया।

पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2022 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान 'अंकित' नाम से प्रोफाइल चलाने वाले युवक से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम नेक अली खान है। आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।

युवती का आरोप है कि जून 2023 में उसे मुंबई के कल्याण ले जाया गया, जहां एक मौलवी की मौजूदगी में उसकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर गौमांस खाने का दबाव बनाया गया।


पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे एक होटल में 5 लाख रुपये में बेच दिया, जहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद वह 23 जून 2026 को जबलपुर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।


रविवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी पीड़िता के साथ घमापुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।


पुलिस का पक्ष: घमापुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पेज