4.97 करोड़ की लागत से बनी सड़क का मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण
जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र में रविवार को पंडा की मढ़िया से आनंद कुंज तिराहे तक नवनिर्मित सीसी सड़क के लोकार्पण के दौरान अभूतपूर्व जनउत्साह देखने को मिला। 4.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 850 मीटर लंबी सड़क के उद्घाटन अवसर पर पूरे मार्ग में दशहरे जैसा उत्सव का माहौल नजर आया। सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों ने जगह-जगह फूल-मालाओं, आतिशबाजी और स्वागत द्वारों के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का भव्य स्वागत किया।मंत्री राकेश सिंह ने पंडा की मढ़िया में पूजा-अर्चना के बाद सड़क का लोकार्पण किया और वहां से आनंद कुंज तिराहे तक पैदल चलकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकास की नींव अच्छी सड़कों पर टिकी होती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों की प्रगति बेहतर सड़क संपर्क से संभव होती है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पहले मात्र 17 फीट चौड़ी थी, जिसे अब 53 फीट तक विस्तारित किया गया है। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 194 विकास कार्यों में से 73 पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर आईटी पार्क, एयरपोर्ट विस्तार, फ्लाईओवर, 118 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, नए रेल ओवरब्रिज और नर्मदा घाटों के विकास जैसी परियोजनाओं के माध्यम से आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित 15वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनामिका कोष्ठा को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रणय गुप्ता, अशोक मनोध्या सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।