जबलपुर। शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब शासकीय सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में भी एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। एमआरआई केंद्र का लोकार्पण सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
लोकार्पण समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, पनागर विधायक सुशील तिवारी (इंदू भैया), मझौली विधायक अजय बिश्नोई, बरगी विधायक नीरज सिंह तथा कुण्डम विधायक संतोष बरकड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जिला अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू होने से अब जरूरतमंद मरीजों को निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय पर जांच उपलब्ध होने के साथ मरीजों को सुविधा और राहत मिलेगी।
