Breaking

11 IAS अधिकारियों के तबादले, सागर संभाग को मिला नया कमिश्नर; कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां

 



भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला आदेश के बाद कई विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।


 

सरकार ने सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को पद से हटाकर दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ओएसडी, शहर राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में ओएसडी श्रम आयुक्त संदीप जीआर का भी तबादला किया गया है। उन्हें ओएसडी सह आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिशन संचालक अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अन्य स्थानांतरित अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
और नया पुराने