सांसद राकेश सिंह हुए कोरोना संक्रमित: सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी - Khabri Guru

Breaking

सांसद राकेश सिंह हुए कोरोना संक्रमित: सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी



कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक और दिशा की बैठक में भी हुए थे शामिल
सांसद ने गोराबाजार में 220 केवी सब स्टेशन के लोकार्पण में विधायक व सेना के अधिकारियों संग थे मौजूद


जबलपुर-मध्य प्रदेश जानकारी के अनुसार सांसद राकेश सिंह को होम आईसाेलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने पर उन्होंने टेस्ट कराया था। सांसद शनिवार दोपहर को गोराबाजार में नवनिर्मित 220 केवी सब स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ केंट विधायक अशोक रोहाणी, सेना और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में कलेकटर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, विधायक सुशील तिवारी, नंदनी मरावी सहित कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए थे।

 

 


 

सांसद राकेश सिंह की एक चूक कई लोगों को भारी पड़ सकती है। सांसद एक दिन पहले शहर में कई कार्यक्रमों बैठकों में शामिल हुए। इन बैठकों में अन्य जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी शामिल हुए थे। अब उनके कोरोना संक्रमित आने के बाद हड़कंप मचा हआ है। सांसद ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की खबर दी। सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगाें से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।





दिशा की बैठक में भी शामिल हुए थे सांसद

इसके अलावा सांसद दिशा की बैठक में भी शामिल हुए थे। इस बैठक में बैठक में भी विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, संजय यादव, विनय सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, सदस्य विनय असाठी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, जिला पंचायत सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अनूप कुमार सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।








पेज