भोपाल। लगातार कोरोना की भयाक्रांत करने वाली खबरों के बीच यह एक अच्छी खबर आई है कि मध्यप्रदेश में लॉकडाउन का फायदा दिखने लगा है। राज्य में पिछले एक हफ्ते के अंदर राज्य में नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 2ः की गिरावट दर्ज की गई है। अब यहां 27ः की बजाय 25ः पॉजिटिविटी रेट रह गई है। राहत की बात ये भी है कि राज्य के सबसे संक्रमित 8 जिलों में भी कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि अन्य जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। 24 घंटे में जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इधर, मध्यप्रदेश सरकार ने अगले 10 दिन तक कोरोना कर्फ्यू और सख्त करने का निर्णय लिया है।
जबलपुर में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी
जबलपुर में दो दिनों से पॉजिटिव मरीजों के मुकाबले डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ज्यादा है। हेल्थ की कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 907 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 795 नए केस आए। 7 लोगों की मौत अधिकृत रूप से दर्ज हुई है। ठीक होने वालों की संख्या भले ही कुछ राहत दे रही, लेकिन संसाधनों की कमी अब भी बरकरार है। वायरस की चपेट में आने के बाद से मरीज इलाज के लिए भटक रहा है। बिस्तर, वेंटिलेटर, आईसीयू और अब एक बार फिर से रेमडेसिविर की बेहद कमी सामने आने लगी है।
भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज मिले
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा केस भोपाल में 1 हजार 853 आए और 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इंदौर में 1 हजार 811 नए संक्रमित आए, हालांकि भोपाल के मुकाबले सरकारी रिकॉर्ड में यहां दोगुनी मौतें दर्ज की गईं। ग्वालियर में 1024 और जबलपुर में 795 नए मामले सामने आए। दोनों जगहों पर 7-7 ने दम तोड़ दिया।
इंदौर में सबसे ज्यादा 10 मौतें
यहां लगातार चैथे दिन 18 सौ से ज्यादा केस सामने आए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 मरीजों की मौत सरकारी रिकॉर्ड में इंदौर में ही दर्ज हुई है। प्रदेश के बड़े शहरों में यहां सबसे कम 981 मरीज स्वस्थ हुए हैं। भोपाल के बाद यहां सबसे ज्यादा 13 हजार 171 एक्टिव केस हैं। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी अभी दूर नहीं हुई है। हालांकि ऑक्सीजन को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी वजह से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
ग्वालियर में 1208 स्वस्थ होकर गए
प्रदेश के मुकाबले संक्रमण दर यहां 6ः ज्यादा है। प्रदेश की संक्रमण दर 23ः है, जबकि ग्वालियर की 29ः है। यहां 24 घंटे में 3526 सैंपल की जांच में 1024 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 1208 संक्रमित डिस्चार्ज होकर मंगलवार को अपने घर भी गए हैं। एक्टिव केस 9162 से घटकर 8971 हो गए हैं। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 626 हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड में 7 मौतें दर्ज की गई हैं, लेकिन श्मशानों पर 42 संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 31 संक्रमित ग्वालियर के थे।
Tags
Country
