मुम्बई। सोनू सूद, एक ऐसा नाम जो बॉलीवुड से निकलकर आम लोगों तक पहुंच गया। वह भी उनकी किसी फिल्म के हिट होने से नहीं बल्कि उनकी दरियादिली और दिल में बसने वाली सेवा भावना के चलते। बीते साल जब कोरोना के कहर के बीच लाॅकडाउन के चलते मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते अपने घरों की तरफ भाग रहे थे। गर्भवती महिलाओं को भी न केवल पैदल चलना पड़ बल्कि कई का प्रसव रास्ते मेेें ही कराना पड़ा। ये सभी सरकारी मदद से वंचित थे। तब देष में अनेक समाजसेवी और निजी संस्थाएं ऐसे लोगों की मददगार बनीं। उनमें से ही एक नाम काफी तेजी से सामने आया था, वह था सोनू सूद।
सोनू ने उस दौरान लाखों रुपये खर्च कर न केवल ऐसे लोगों के भोजन की व्यवस्था की। बताया गया है कि देष एक बार फिर कोविड के भंवरजाल में फंस गया है और लोगों को अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सोनू सूद ने एक फिर से आम गरीब लोगों की मदद का बीड़ा उठाने की ठान ली है। इसके लिए अब सोनू सूद लोगों के लिए फ्री कोविड-19 हेल्प लांच कर रहे हैं। इसके माध्यम से वे पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। बताया गया है कि इसके माध्यम से लोगों को नि:शुल्क कोविड टेस्ट और चिकित्सकीय सलाह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
