कोरोना संक्रमित दूल्हे ने पीपीई किट पहनकर रचाया ब्याह - Khabri Guru

Breaking

कोरोना संक्रमित दूल्हे ने पीपीई किट पहनकर रचाया ब्याह


रतलाम। जब देश का हर हिस्सा कोरोना की जकड़ में फंसा हुआ है तब भी वैवाहिक जैसे कार्यक्रमों के संपन्न होने पर लोग अब कटाक्ष करने लगे हैं। उस पर भी यदि दूल्हा कोरोना संक्रमित हो और उसका विवाह घर परिवार के लोग पीपीई किट पहनाकर करवा दे तो बात निष्चित रूप से असामान्य लगती है। ऐसा ही कुछ हुआ है मप्र के रतलाम शहर में जहां दूल्हा कोरोना संक्रमित होने पर न केवल उसे बल्कि दुल्हन व फेरे कराने वाले पंडित जी सहित अन्य लोग ने वैवाहिक रस्में पीपीई किट पहनकर पूरी कीं।

रतलाम के परशुराम विहार निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा की शादी महेश नगर निवासी संजना वर्मा से 26 अप्रैल को होनी तय हुई थी। इसी दौरान आकाश वर्मा की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आ गई। जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को ही दुल्हे के घर को कंटेनटमेंट एरिया घोषित कर दिया और आने-जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए। घर में होने वाले सभी कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लग गई, लेकिन घरवालों ने शादी समारोह रद्द नहीं करने का फैसला किया।

रतलाम के मैरिज हॉल में मंडप सज चुका था और शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। फेरे की तैयारी हो रही थी। तभी प्रशासन को इस शादी के बारे में जानकारी मिल गई। तहसीलदार नवीन गर्ग अमले के साथ शादी रुकवाने दूल्हे के घर पहुंच गए। उन्होंने शादी रोकने की बात कही तो परिवार के सदस्य मिन्नतें करने लगे। उन्होंने घर में बुजुर्ग होने का हवाला देते हुए शादी होने देने की गुहार लगाने लगे।

कोई उपाय नहीं देख प्रशासन के अमले ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। इसके बाद शादी रस्में पूरी करने की अनुमति दे दी। साथ में यह शर्त भी रखी कि दूल्हा-दुल्हन पीपीई किट पहनकर शादी करेंगे। वर पक्ष से 4 और वधू पक्ष से पंडित को मिलाकर 4 लोग इस शादी में शामिल हुए। परिवार के अन्य लोगों ने वीडियो कॉल कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

पेज