सुपारी देकर बेटे ने करवाई थी पिता की हत्या - Khabri Guru

Breaking

सुपारी देकर बेटे ने करवाई थी पिता की हत्या


जबलपुर। बरगी थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियोन को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि हत्या में मृतक के बेटे की ही मुख्य भूमिका रही है, जिसने अपने दोस्तों को हत्या के लिए 50 हज़ार रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले की जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरगी में सूचना मिली थी कि गढ गोरखपुर रोड के किनारे जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा तथा थाना प्रभारी बरगी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे। माम्रले पड़ताल करने पर शव शैल कुमार उर्फ शिल्लू पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा थाना घंसौर जिला सिवनी के होने की जानकारी लगी।

पुलिस द्वारा पूछताछ पर मृतक की पत्नि श्रीमति रम्मू बाई पटेल उम्र 45 वर्ष एवं चचेरे भाई जोधसिंह पटेल उम्र 70 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी ने बताया कि दिनाँक 26.03.2021 को गाँव के आयुष शर्मा उर्फ छोटू तथा मनोज उर्फ पंडा बैगा शैल कुमार को अपने साथ मोटर साइकल मे बैठाकर ले गये थे, जिसके बाद शैल कुमार घर वापस नहीं लौटा। आयुष शर्मा उर्फ छुटकू उम्र 19 वर्ष एवं मनोज उर्फ पण्डा बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा माल थाना घंसौर को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये सधन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि मृतक शैल कुमार अपने बेटे प्रमोद पटेल की पत्नि पर गलत निगाह रखता था एवं छेडछाड करता था, यह बात जब पत्नि के द्वारा प्रमोद पटेल को बतायी गयी तो प्रमोद पटेल ने गाॅव के अपने दोस्त राहुल नेमा एवं राहुल नेमा के ड्राईवर राहुल यादव से पिता को ठिकाने लगाने हेतु 50 हजार रूपये की बात की तथा 15 हजार रूपये एडवांस देते हुये शेष रूपये बाद मे देने हेतु कहा। जिस पर राहुल नेमा एवं राुहल यादव ने गाॅव के ही आयुष शर्मा एवं मनोज बैगा से चर्चा की तथा योजना के मुताबिक आयुष शर्मा एवं मनोज बैगा शाम लगभग 7 बजे शैलकुमार पटेल को अपनी मोटर सायकिल में गांजा पिलाने का कहकर बैठाकर घंसौर तिराहा पहुंचे जहाॅ योजना के मुताबिक राहुल नेमा अपनी कार लेकर अपने ड्राईवर राहुल यादव के साथ मिला, आयुष शर्मा एवं मनोज बैगा ने मोटर सायकिल घंसौर तिराहे पर ही छोड दी तथा शैलकुमार पटेल को कार मे बैठाकर सभी कार में बैठ गये, कार के अंदर ही शैल कुमार पटेल के साथ हाथ घूसों से मारपीट किये तथा रस्सी से गला घोंटकर शैल कुमार पटेल की हत्या कर गढ गोरखपुर रोड किनारे जंगल में ले जाकर शव को डाल दिये तथा आसपास की सूखी हुई पत्तियाॅ बटोर कर शव को जलाते हुये भाग गये। आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कार,मोटर सायकिल 2 मोबाईल जप्त किये गए हैं। मामले में आरोपी आयुष शर्मा उर्फ छुटकु पिता स्व. अनूप शर्मा निवासी बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी, मनोज उर्फ पंडा बैगा पिता हल्के बैगा निवासी ग्राम बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी, राहुल नेमा पिता विनोद नेमा निवासी ग्राम बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी, राहुल यादव पिता विंदा यादव निवासी बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी , प्रमोद पटेल पिता शैलकुमार उर्फ सिल्लु पटेल निवासी ग्राम बरौदा माल थाना घंसौर जिला सिवनी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मामले की पतासाजी और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरगी शिवराज सिह, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा , कुलदीप पटेल, सहायक उप निरीक्षक रवि सिह परिहार, (कार्यवाहक) सहायक उप निरीक्षक रामकरण मिश्रा प्रधान आरक्षक सुरेश तिवारी, मालिकराम ,आरक्षक अरविंद, इद्रकुमार, अभिषेक कौरव, अनुज बघेल, की सराहनीय भूमिका रही है ।

पेज