जबलपुर में कोरोना के 236 नए मरीज मिले, एक की मौत - Khabri Guru

Breaking

जबलपुर में कोरोना के 236 नए मरीज मिले, एक की मौत





जबलपुर। इसे प्रशासनिक अक्षमता कहा जाए या लोगों की लापरवाही कि जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पिछले चार दिनों से मरीजों का आंकड़ा 2 सैकड़ा से ज्यादा ही चल रहा है। रविवार तीन अप्रैल को 236 नए मरीज मिले हैं। बताया गया है कि पिछले 24 घन्टों में 155 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1917 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 236 नये मरीज सामने आये हैं। कोरोना से आज स्वस्थ हुये 155 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 233 हो गई है और रिकवरी रेट 91.05 प्रतिशत हो गया है। कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक पिछले चैबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 236 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 025 हो गई है। पिछले 24 घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 273 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1519 हो गये हैं। कोरोना की जांच हेतु आज 2091 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

पेज