मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 2 की मौत, 21 घायल - Khabri Guru

Breaking

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 2 की मौत, 21 घायल

जबलपुर। पतन-कटंगी मार्ग पर आज मजदूरों से भर एक पिकप वाहन पलट गया। इस सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पाटन तथा मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया है। वहीं वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पाटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कटंगी के अंतर्गत चिकली गांव में मजदूरी करने के लिए पाटन से दो दर्जन मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर काम पर जा रहे थे। उक्त वाहन जैसे ही पाटन-कटंगी मार्ग के बनवार गांव के पास पहुंचा, तभी पिकअप का चालक तेज गति से वाहन चलाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और वाहन लहराते हुए मार्ग किनारे पलट गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों को इस दुर्घटना की खबर जैसे ही लगी वह मदद के लिए आगे आए और वाहन में फं से हुए मजदूरों की मदद करते हुए दुर्घटना की सूचना पाटन पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी।

सूचना के आधार पर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस के ईएमटी इरशाद मंसूरी एवं पायलट विक्रम राजपूत द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सबसे पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जिसमें पाटन निवासी 50 वर्षीय सोमवती पति शारदा गौड़, 50 वर्षीय सुमन पति रोहिदास शामिल है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रवाना किया गया, वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फ रार हो गया।

पेज