जब मेरा कमीशन हुआ, तब सिद्धू पैदा हुए: अमरिंदर सिंह - Khabri Guru

Breaking

जब मेरा कमीशन हुआ, तब सिद्धू पैदा हुए: अमरिंदर सिंह


चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली ली है। चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धू की ताजपोशी की गई। इस दौरान मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे।
सिद्धू की ताजपोशी के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह सिद्धू को बचपन से जानते हैं। उन्होंने कहा, 'जब सिद्धु पैदा हुए थे, तब मेरा कमीशन हुआ था.' उन्होंने आगे कहा, 'साल 1970 में जब मैंने फोज छोड़ी थी तब मेरी माता जी ने मुझे राजनीति में आने की सलाह दी थी। नवजोत सिंह सिद्धू के पिता जी से मेरा तब का रिश्ता है। ये हम दोनों के परिवार की बैकग्राउंड हैं।'

बल्लेबाजी की नकल करते दिखे सिद्धू
पंजाब कांग्रेस भवन में सभा को संबोधित करने के लिए आगे बढ़ते हुए नवजोत सिंह सिद्धू बल्लेबाजी की नकल करते नजर आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, 'आज मैं सारे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रधान बन गया. जिन किसानों की वजह से सरकारें बनती हैं, वो आज दिल्ली में बैठा है।'

अमरिंदर के विरोध के बाद भी सिद्धू चुने गए अध्यक्ष
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने अगले साल राज्य में विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सिद्धू की सहायता के लिए संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

पेज