![]() |
मणिपुर पुलिस में मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया |
नई दिल्ली।ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर शनिवार (15 जनवरी) को दी। मीराबाई ने पिछले साल जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक अपने नाम किया था। उसके बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने मीराबाई चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) बनाने का एलान किया था।
मीराबाई चानू ने कार्यभार संभालने के बाद ट्वीट किया, “अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में मणिपुर पुलिस में शामिल होना एक सम्मान की बात है। मुझे देश और नागरिकों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं मणिपुर राज्य और हमारे मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को धन्यवाद देना चाहती हूं।” मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं।