तुलसी महोत्सव में विभूतियाँ हुई सम्मानित - Khabri Guru

Breaking

तुलसी महोत्सव में विभूतियाँ हुई सम्मानित


जबलपुर। विप्रकुल परिषद एवं तुलसी मानस प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय तुलसी महोत्सव का आयोजन समन्वय सेवा केंद्र में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि  महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं  समाजसेवी सुधीर बुधरानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ.पवन स्थापक एवं अशोक मनोध्याय रहे।

इस अवसर पर स्वामी अव्यक्त बोध सम्मान से जगद्गुरु रामानुजाचार्य राजा रामाचार्य जी महाराज, महर्षि जाबाली सम्मान से ऋषि ज्ञान आत्मानंद जी महाराज,मानस रत्न से रामायणी सम्मान से राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, मानस सेवा सम्मान से माधव प्रसाद दुबे, रामार्चन सम्मान से राजेन्द्र कुमार पाठक, रामानुरागी सम्मान से डॉ. दुर्गेश ब्यौहार दर्शन चिकित्सा रत्न सम्मान से डॉ. वाणी अहलूवालिया, समाज रत्न से संदीप जैन, कलारत्न से राजेश परोहा, क्रीड़ा रत्न से रामदत्त शुक्ल, संस्कारधानी गरिमा रत्न से डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. सलमा जमाल, सुश्री शैलजा सुल्लेरे,  संस्करधानी गौरव सम्मान से यशोवर्धन पाठक,, डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय, सोहन सलिल, डॉ. शिवकुमार ठाकुर, अरविंद वाजपेयी, मनोज चौरसिया संस्कारधानी गौरव सम्मान से कृष्णकांत अग्रवाल को सम्मानित किया गया। तुलसी मानस प्रचार समिति एवं विप्रकुल परिषद के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे की गरिमा मय उपस्थिति में महामंत्री राजेश पाठक प्रवीण ने कार्यक्रम का संचालन किया। राजेंद्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

पेज