Breaking

सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया, ₹7,390 नकद जब्त

 

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संगठित जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं थाना खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सटोरिये को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़कर ₹7,390 नकद राशि जब्त की है।

थाना प्रभारी खमरिया श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया कि दिनांक 09.01.2026 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घाना में एसबीआई एटीएम के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना के आधार पर थाना खमरिया एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति सट्टा लिखते हुए मिला। पुलिस को देखकर आसपास खड़े लोग मौके से फरार हो गए।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम चंदन ठाकुर पिता रामप्रसाद ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी घाना बताया। आरोपी ने बताया कि वह गुड्डू उर्फ जय कुमार चौधरी निवासी सोनपुर के कहने पर सट्टा लिखता था, जिसके एवज में उसे प्रतिदिन ₹500 दिए जाते थे।

आरोपी के कब्जे से 4 नग सट्टा पट्टी एवं ₹7,390 नकद जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी डुमना उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, प्रधान आरक्षक आरती, आरक्षक रामचरण, रजनीश तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
और नया पुराने