खबरी गुरु न्यूज
जबलपुर। चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार देर रात जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक वेंडर ने खाने का सामान नहीं खरीदने पर एक यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनरल कोच में हुआ विवाद
घटना गाड़ी संख्या 11401 पुणे–सुपौल एक्सप्रेस के जनरल कोच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाजीपुर (बिहार) निवासी 29 वर्षीय राहुल सिंह राजपूत ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही शहपुरा-भिटौनी स्टेशन के बीच पहुंची, तभी एक वेंडर कोच में खाने-पीने का सामान बेचने पहुंचा।
राहुल ने वेंडर से खाने का दाम पूछा, लेकिन अधिक कीमत होने के कारण उन्होंने सामान लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान वेंडर ने अचानक अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से राहुल के पैर पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कोच में बैठे अन्य यात्री घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।
हमले के बाद आरोपी वेंडर यात्रियों को धक्का देते हुए दूसरे डिब्बे की ओर भाग निकला और ट्रेन में ही फरार हो गया।
स्टेशन पहुंचते ही दर्ज कराई शिकायत
जब ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो घायल यात्री ने तत्काल जीआरपी (Government Railway Police) में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों के अनुसार राहुल के पैर में गहरा घाव है, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोपी की तलाश में जीआरपी
जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि आरोपी वेंडर की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में हत्या के प्रयास और रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में वेंडरों और यात्रियों के बीच विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई बार अधिक दाम वसूलने को लेकर झगड़े की स्थिति बनती है, लेकिन इस तरह का हिंसक हमला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।