20 रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार - Khabri Guru

Breaking

20 रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार



जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के गुलऊआ चौक पर 20 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लकी केवट ने अपने रिश्तेदार प्रवीण केवट से 20 रुपये वापस मांगे। प्रवीण के वहां से जाने का प्रयास करने पर लकी ने उसे रोक लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

आरोप है कि बहस के दौरान लकी ने चाकू निकालकर प्रवीण पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गढ़ा, मदन महल और संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन थाना सीमा को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

बाद में मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


पेज