फ्लाईओवर बना बर्थडे स्पॉट! बीच सड़क आतिशबाजी, VIDEO वायरल - Khabri Guru

Breaking

फ्लाईओवर बना बर्थडे स्पॉट! बीच सड़क आतिशबाजी, VIDEO वायरल



जबलपुर। प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर नियमों की अनदेखी कर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक युवती अपने साथियों के साथ फ्लाईओवर के बीचो-बीच पहुंची और वहां केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। व्यस्त मार्ग पर इस प्रकार का आयोजन यातायात नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है और इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
गौरतलब है कि फ्लाईओवर पर रील बनाने और स्टंट करने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस द्वारा पूर्व में ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इस तरह की गतिविधियां जारी हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान कर नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




पेज