होली से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, 50 किलो दूषित चमचम नष्ट - Khabri Guru

Breaking

होली से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, 50 किलो दूषित चमचम नष्ट



जबलपुर। होली पर्व को देखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर की मिठाई दुकानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अँधेरदेव स्थित श्रीराम स्वीट्स एंड नमकीन तथा अधारताल चौक स्थित श्री स्वीट्स एंड बेकरी की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान श्रीराम स्वीट्स से छैना एवं नमकीन के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं अधारताल स्थित श्री स्वीट्स एंड बेकरी में विक्रय हेतु संग्रहित लगभग 50 किलोग्राम छैना (चमचम) कीट एवं कॉकरोच से दूषित पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर निगम अमले की सहायता से संपूर्ण सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालक मुकेश तिवारी द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई पूर्ण की गई। चांदी वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग के संदेह में मलाई रोल का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।


पेज