जबलपुर में घर में घुसकर हमला, लूट और छेड़छाड़ — परिवार पर जानलेवा वार - Khabri Guru

Breaking

जबलपुर में घर में घुसकर हमला, लूट और छेड़छाड़ — परिवार पर जानलेवा वार



ख़बरी गुरु जबलपुर- जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमखेरा स्थित खेरमाई मंदिर इलाके में एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता साधना रैकवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता साधना रैकवार, निवासी खेरमाई मंदिर अमखेरा थाना आधारताल जिला जबलपुर के अनुसार 28 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे वह अपने पति बिहारी रैकवार और दो नाबालिग बेटियों के साथ होली की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले सुरेंद्र यादव उर्फ डेलन, जितेंद्र यादव, सुशील यादव और राजू यादव अपने 5-6 साथियों के साथ लोहे की पाइप, रॉड और डंडे लेकर घर में घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों ने बिहारी रैकवार के सिर पर रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। साथ ही उनकी जेब में रखे 5500 रुपये भी निकाल लिए। बीच-बचाव करने आए सौरभ रैकवार के सिर पर भी पत्थर मारकर घायल कर दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने और उनकी बेटियों ने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज की। परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।

पेज