जबलपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ई-रिक्शा की टक्कर, कार सवार ने चप्पलों से की पिटाई - Khabri Guru

Breaking

जबलपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ई-रिक्शा की टक्कर, कार सवार ने चप्पलों से की पिटाई

जबलपुर। थाना गोराबाजार क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा ने पीछे से आकर एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार ने गुस्से में ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

पेज