तंत्र-मंत्र के संदेह में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार - Khabri Guru

Breaking

तंत्र-मंत्र के संदेह में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


तंत्र-मंत्र के संदेह में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव की घटना, शव जंगल से बरामद


जबलपुर। जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव में जादू-टोने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च को बिसनपुरा निवासी नन्हे यादव ने कुंडम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई भूरे यादव के साथ गांव के ही संतराम यादव और मधु शाह गौंड मारपीट कर रहे हैं। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी भूरे यादव को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए थे।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने संदेही संतराम यादव और मधु शाह गौंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें भूरे यादव पर जादू-टोना करने का शक था, इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतक का शव बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मृतक के तंत्र-मंत्र या जादू-टोने में संलिप्त होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।


इस खबर का पूरा विडियो देखने के लिए नीचे दिए गए विडियो लिंक पर क्लिक करें 

विडियो लिंक



पेज