महावीर जयंती पर महिला सभा बनी अन्नपूर्णा, 200 लोगों को कराया भोजन - Khabri Guru

Breaking

महावीर जयंती पर महिला सभा बनी अन्नपूर्णा, 200 लोगों को कराया भोजन


जबलपुर।
भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, चंदना संभाग लॉर्डगंज शाखा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आहार दान का सराहनीय आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर गढ़ावाल परिवार ने अपने स्वर्गीय पिता नरेश जैन गढ़ावाल की स्मृति में महिला परिषद के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजन के दौरान लगभग 200 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ससम्मान स्टील की थालियों में भोजन परोसा गया। भोजन में पूरी, छोला और स्वादिष्ट सूजी का हलुआ शामिल था। सभी ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया और आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

महिला परिषद की पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” तथा अहिंसा और परोपकार के संदेश को समाज में प्रसारित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत इस प्रकार के जनसेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर महिला परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय विमला दीदी, संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन शांत, शाखा अध्यक्ष श्रीमती मीना बड़कुल, जैन पंचायत सभा के कैलाश भैया एवं अनुश्री गढ़ावाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित पड़रिया, मनोज जैन, रमेश बड़कुल, मणि जैन, निशा चौधरी, साधना बड़कुल, पुष्पा जी, सुनीता जैन, कल्पना हार्डवेयर, श्वेता मोदी, सुशीला नेटा, सुषमा सिटी, मेघा जैन (सचिव), संजना जैन, कौशाध्यक्ष भानुप्रिया जैन सहित महिला परिषद की अनेक सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।

यह आयोजन न केवल सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक संदेश भी प्रसारित कर गया।

पेज