जैन महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Khabri Guru

Breaking

जैन महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय  दिगंबर जैन महिला परिषद, "सुंदरी संभाग"   शपथ ग्रहण  एवं अलंकरण समारोह का आयोजन विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया ।हम अत्यंत हर्षित है कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आशीष दुबे ,

विशिष्ट अतिथियों में कैलाश चंद जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन पंचायत सभा जबलपुर, अनुराग जैन गढावाल अध्य्क्ष  सचिव जैन पुत्री शाला, डॉ  श्रीमति विमला चौधरी केंद्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती विजयलक्ष्मी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्रीमती, आभा जैन ज्वाइन कमिश्नर gst की गरिमामयी उपस्थित में,
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मंगलाचरण कुमारी आकांक्षा जैन एवं स्वागत  नृत्य श्रीमती आस्था जैन द्वारा आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया।
संभागीय अध्यक्ष मौली जैन ने अपने स्वागत  भाषण में अतिथियों का स्वागत करते ह्यूए अत्यंत प्रभावशाली तरीके से  परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।साथ ही आगामी वर्षों पर संभागीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया।

उपस्थित अतिथियों का सम्मान परिषद की  बहनों द्वारा किया गया,  अतिथियों ने कार्यक्रम पर अपने सारगर्भित उद्बोदन दिएजिसने कार्यक्रम में भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती श्वेता जैन एवं श्रीमती नेहा जैन द्वारा किया गया।
अलंकरण समारोह के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में बहनों को सम्मानित किया गया, जिसमें एक्सीलेंट अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शालिनी जैन तथा सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में श्रीमती नेहा जैन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

नवीन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर संभागीय अध्यक्ष मौली जैन को केंद्रीय उपाध्यक्ष विमला चौधरी  द्वारा शपथ ग्रहण  कराई  गई। इसके साथ ही मुनि सुब्रतनाथ शाखा, शिव नगर शाखा एवं धनवंतरी नगर शाखा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पेज