जबलपुर। “सेवा ही परमोधर्म” के भाव को आत्मसात करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के तत्वावधान में विक्टोरिया अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के पदाधिकारियों एवं दंपत्ति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विक्टोरिया अस्पताल में भोजन वितरण की एक गौरवशाली परंपरा रही है। लगभग 13 वर्षों से श्री मयूर सिंघवी के मार्गदर्शन में यहां भोजनशाला संचालित हो रही है, जहां न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस दीर्घकालीन सेवा के लिए उनका सम्मान कर संस्कारधानी ग्रुप ने गौरव अनुभव किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। संचालन सचिव चित्रा सुनील घीया ने किया, जिन्होंने मानव सेवा और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धेय सवाई सिंघई स्व. सुमेरचंद जी जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में रश्मि अमित पारस ने आभार व्यक्त किया।
अंत में रश्मि अमित पारस ने आभार व्यक्त किया।



