जबलपुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी द्वारा त्रिपुरी चौक में सेवा भाव से एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क गमछों एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस पहल से श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण (26वें काव्य) से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर महाकौशल विंध्य रीजन के सचिव हेमंत सपना जैन एवं जबालीपुरम के अध्यक्ष आलोक जैन की विशेष उपस्थिति रही। वहीं, मनीष दीपू जैन, गढ़ा द्वारा 40 गमछों का विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जो कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्रीमति मंजुलता जैन, प्रदीप-सुनीता लक्ष्मी, सुनील-चित्रा घीया, अनिल-आरती जैन, आशीष-मनीषा बड़ाकुल, राजेंद्र-संगीता जैन, मनीष दीपू जैन, डॉ. अकलंक जैन एवं श्रीमति नम्रता जैन शामिल रहे। सभी के सहयोग से श्रमिकों को गमछे वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के निर्माण और विकास में मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भवन निर्माण, खेती, फैक्ट्री या सड़क निर्माण—हर क्षेत्र में उनका परिश्रम अमूल्य है।
इस दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के निर्माण और विकास में मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भवन निर्माण, खेती, फैक्ट्री या सड़क निर्माण—हर क्षेत्र में उनका परिश्रम अमूल्य है।
कार्यक्रम का संचालन चित्रा सुनील घीया द्वारा किया गया, जिन्होंने समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में संरक्षक राजेंद्र जैन ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


