जबलपुर। शहर के प्रमुख वाहन डीलरशिप शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, शुभ मोटर्स पर लंबे समय से जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। खरीदी और बिक्री के दौरान टैक्स चोरी करने के आरोप लगे थे।आज सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुभ मोटर्स के परिसर में दस्तावेजों की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
टीम बैंक खातों, बही-खातों और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। जांच में जीएसटी चोरी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल टीम पूरे दिन दस्तावेज खंगाल रही है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Tags
Jabalpur