भक्ति, आध्यात्म और संगीत का अद्भुत संगम - Khabri Guru

Breaking

भक्ति, आध्यात्म और संगीत का अद्भुत संगम

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन का किया अभिनंदन

जबलपुर। महाकौशल-विंध्य रीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों के संयुक्त तत्वावधान में संगम कॉलोनी में भक्ति और आध्यात्म का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवाधिदेव भगवान आदिनाथ की आराधना करते हुए संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन रात 9 बजे से किया गया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय-अनीता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर नगर, मेन ग्रुप, संस्कारधानी ग्रुप, जाबालीपुरम ग्रुप, सतना मेन, सतना मैत्री, कटनी मेन, कटनी रॉयल, पाटन एवं शहपुरा ग्रुप की सक्रिय सहभागिता रही। विधानाचार्य पंडित शुभम्-दीपाली जैन तथा गायिका साधना जैन ने भक्तामर के 48 स्त्रोतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, महाकौशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज-साधना जैन, सचिव हेमंत जैन, रीजन कोषाध्यक्ष सुनील-चित्रा घीया, सुबोध कामरेड, मुल्कराज बादशाह, प्रफुल्ल जैन, सचिन जैन एवं निवर्तमान रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान प्राप्त करने वाले विभिन्न ग्रुप अध्यक्षों, ध्वजारोहण कर्ताओं तथा कोनी जी में आयोजित सफल समागम के लिए पाटन ग्रुप के अध्यक्ष जयपाल जैन और शहपुरा ग्रुप के सौरभ जैन का विशेष सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा जी कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल के सफल राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन सुनील-चित्रा घीया द्वारा किया गया, जिसे मनोज-साधना जैन, रश्मि-अमित पारस, चित्रा घीया एवं हेमंत-सपना की उपस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन को ससम्मान भेंट किया गया।

इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप जैन का भी महाकौशल-विंध्य रीजन द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत-सपना ने किया, जबकि अंत में सुनील-चित्रा घीया ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं ग्रुप सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पेज