संस्कारधानी प्रतिभाओं की भूमि : मुख्यमंत्री - Khabri Guru

Breaking

संस्कारधानी प्रतिभाओं की भूमि : मुख्यमंत्री

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानस भवन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित 'गौरव शिखर सम्मान' समारोह में कहा कि संस्कारधानी जबलपुर प्रतिभाओं की भूमि है। यहां की विभूतियों ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 12 विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने वाला सराहनीय प्रयास है। उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा, श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता तथा शिक्षा के महत्व का उल्लेख करते हुए सम्मानित विभूतियों के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने समाजसेवा के लिए डॉ. कैलाश गुप्ता, महिला सशक्तिकरण के लिए साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, कुटुंब प्रबोधन के लिए नंदलाल नेगांधी, युवा प्रेरणा के लिए सरबजीत सिंह कलासी, सनातन ज्ञान के लिए पंडित रोहित दुबे, उद्योग के लिए नितिन चंडोक, चिकित्सा के लिए डॉ. वाई.आर. यादव, राष्ट्रसेवा के लिए आर.एन. तिवारी तथा न्याय क्षेत्र में जस्टिस देवव्रत माधव धर्माधिकारी के योगदान की विशेष सराहना की। उन्होंने स्व. ईश्वरदास रोहाणी को आदर्श जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि जनसेवा ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि यह सम्मान स्व. रोहाणी के सेवा और संस्कारों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में चयन समिति ने जबलपुर और आसपास की 12 विभूतियों का चयन किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षा के लिए रेखा चुडासमा, समाजसेवा के लिए डॉ. कैलाश गुप्ता, महिला सशक्तिकरण के लिए साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, संस्कार के लिए नंदलाल नेगांधी, युवा गौरव के लिए सरबजीत सिंह कलासी, सनातन ज्ञान के लिए पंडित रोहित दुबे, उद्योग के लिए नितिन चंडोक, चिकित्सा के लिए डॉ. वाई.आर. यादव, पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार श्याम कटारे, वीरता के लिए ऑनरेरी नेवी सब-लेफ्टिनेंट आर.एन. तिवारी, विधि के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एन. सिंह तथा न्याय के लिए न्यायमूर्ति जस्टिस देवव्रत माधव धर्माधिकारी को सम्मानित किया। 

समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', विनोद गोटियां, विधायक अभिलाष पांडे, संतोष वरकड़े, नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, प्रशांत केशरवानी, अश्विनी परांजपे, अखिलेश जैन, रिकुंज विज, रत्नेश सोनकर, राजकुमार पटेल, एच.एस. बिंद्रा एवं जस्टिस एच.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में रोहाणी परिवार ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया तथा स्व. ईश्वरदास रोहाणी पर आधारित पुस्तक का विमोचन कराया।

पेज