जबलपुर। ग्वारीघाट के झंडा चौक पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे लगा भारी-भरकम बिजली का खंभा अचानक बीच सड़क पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल यातायात को डायवर्ट कर दिया। साथ ही विद्युत विभाग को सूचना देकर खंभे को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई शुरू कराई गई।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह नाली निर्माण के लिए की जा रही खुदाई बताई जा रही है। आरोप है कि संबंधित एजेंसी ने बिजली के खंभे के बिल्कुल पास गहरी खुदाई कर दी, जिससे उसकी नींव कमजोर हो गई और खंभा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा।
ग्वारीघाट का झंडा चौक शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। ऐसे में यदि घटना के समय खंभे के नीचे कोई वाहन या राहगीर होता, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही से होने वाले हादसों को रोका जा सके।
Home
Jabalpur City
Madhya Pradesh
TOP
ग्वारीघाट रोड में बीच सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, दहशत में आए राहगीर
ग्वारीघाट रोड में बीच सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, दहशत में आए राहगीर
Tags
# Jabalpur City
# Madhya Pradesh
# TOP
Share This
About Khabri Guru
TOP
Labels:
Jabalpur City,
Madhya Pradesh,
TOP
Author Details
Khabri Guru is india's Top News Web Portal. We provide you with the latest news and videos straight from the Media industry.
