होटल में युवक से मारपीट का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी - Khabri Guru

Breaking

होटल में युवक से मारपीट का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी


जबलपुर। शहर के एक होटल में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में तीसरे आरोपी रोहित चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित सत्येंद्र सिंह ठाकुर को 30 जून को बहाने से एक स्पा सेंटर बुलाया गया, जहां से उसे होटल वेलवेट ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास रखे करीब 95 हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना का कारण पैसों के लेनदेन और अवैध वसूली का विवाद बताया जा रहा है।

कोतवाली सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि मामले में प्रशांत सेन और साहिल चौधरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शनिवार को तीसरे आरोपी रोहित चौधरी को भी पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

वायरल वीडियो में एक युवक पीड़ित की बेल्ट जैसी वस्तु से पिटाई करता दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य आरोपी मौके पर मौजूद रहकर घटना का वीडियो बनाते और उसका साथ देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, लूट और अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज