जिला पंजा कुश्ती संघ का गठन, हर्षित यादव बने अध्यक्ष - Khabri Guru

Breaking

जिला पंजा कुश्ती संघ का गठन, हर्षित यादव बने अध्यक्ष


जबलपुर। स्टेट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश पंजा कुश्ती संघ ने जबलपुर जिला इकाई का गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जय घनघोरिया ने महासचिव प्रकाश यादव की अनुशंसा पर नई टीम को मंजूरी प्रदान की।

घोषित कार्यकारिणी में हर्षित यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्याम रजक, राजेंद्र यादव, एम. जोसफ और रोमित सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. नईम को सचिव, जबकि हर्ष पुरी गोस्वामी और परेश सोनी को सह सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रवीण तिवारी को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी को मीडिया प्रभारी तथा मुकेश विश्वकर्मा, सालोमन (सलमान), गुंजन लिल्लोरे और जितिन नारंग को टेक्निकल एडवाइजर बनाया गया है।

नई जिला इकाई के गठन पर इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनोज नायर सहित एड. अशोक गुप्ता, एन.बी. क्षत्री, सुनील यादव, संजय साहू, एड. सुदीप सिंह सैनी, नीलेश केवट, ऋषिभान सिंह ठाकुर, शादाब अंसारी, विजय रजक और प्रदीप पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे जिले में पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) खेल को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

पेज