Breaking

नटवारा में देशी पिस्टल बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस ने दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

 


जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नटवारा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कथित तौर पर देशी पिस्टल बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 27 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नटवारा में एक युवक अवैध हथियार लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रशांत झारिया निवासी ग्राम नटवारा बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी पिस्टल और जींस की छोटी जेब में एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह देशी पिस्टल और कारतूस कहां से और किस व्यक्ति से लेकर आया था, साथ ही हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और नया पुराने