पुलिस के अनुसार, ग्राम टेढ़ी निवासी अकाली सिंह पिता हरिसिंह गोंड के कब्जे से 24 पाव और सुनीता बाई पति दिनेश लुनिया के कब्जे से 16 पाव अवैध शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम शाहपुर निवासी गणेश साहू पिता लिप्पू साहू से 15 पाव तथा ग्राम लालपुर निवासी माया बाई बर्मन पति राजकुमार बर्मन से 19 पाव शराब जब्त की गई।
इस तरह पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,100 रुपये बताई गई है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में निवार चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
