Breaking

आज मिले 552 पाॅजिटिव, 252 डिस्चार्ज, 4 की मौत




जबलपुर। कोरोना पीड़ितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 552 पर पहुंच गई। बीते दिन के बाद एक दिन में आंकड़े में 83 की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि चिन्ता का विषय माना जा रहा है। वहीं सोमवार को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों की संख्या 252 रही। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 12 अप्रैल को 252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2851 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 552 नये मरीज सामने आये हैं। आज स्वस्थ हुये 252 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 723 हो गई है और रिकवरी रेट 85.87 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले 24 घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 552 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 967 हो गई है। पिछले 24 घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की जानकारी मिली है। इनको मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 292 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2952 हो गये हैं। कोरोना की जांच हेतु आज 2633 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।


अरविंद भदौरिया को जिम्मेदारी
सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में कोविड-19 नियंत्रण के संबंध एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना की स्थिति की समीक्षा के साथ ही इसके नियंत्रण की दिशा में चर्चा की गई। इसी मौके पर कोरोना नियंत्रण व व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न जिलों के लिए मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। जिसमें जबलपुर जिले का प्रभार मंत्री अरविंद भदौरिया को दिया गया है। बताया गया है कि प्रभार क्षे़त्रों में पहुंचकर तथा अधिकारियों से चर्चा कर ये मंत्रीगण कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।



और नया पुराने