सीएसपी मधुर पटेरिया सहित पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई - Khabri Guru

Breaking

सीएसपी मधुर पटेरिया सहित पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई


जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार शाम आयोजित गरिमामय समारोह में जिला पुलिस बल के 19 अधिकारी एवं कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान करने के साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए।

सेवानिवृत्त होने वालों में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक रमाकांत यादव, कार्यवाहक उप निरीक्षक रामनारायण दाहिया और राजकुमार तिवारी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, चंद्रकांत, गेंदालाल विश्वकर्मा, महेश प्रसाद, मोहम्मद अनीक, इसरार खान, ओबेरतुस टोप्पो, राजकुमार सिंह, सरोज सेन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जमुना प्रसाद प्रजापति, संतोष कुमार मिश्रा, रमाकांत दुबे, पुष्पा राजपूत, प्रवीण कुमार दुबे तथा कैलाश शंकर दुबे शामिल रहे।


कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु वेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।

समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक मधुर पटेरिया के बड़े भाई एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक पटेरिया सहित सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 34 से 42 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देकर जबलपुर पुलिस की गौरवशाली परंपरा को मजबूत किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि सेवा निवृत्ति के बाद भी यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस विभाग उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

पेज