21 दिन से लापता युवक की लाश जंगल में मिला लापता युवक का शव - Khabri Guru

Breaking

21 दिन से लापता युवक की लाश जंगल में मिला लापता युवक का शव


जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के डुमना स्थित महगवां में 21 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खाटू श्याम मंदिर के पीछे टेमरभीटा के जंगल में मिले शव की पहचान महगवां निवासी नितिन बैगा के रूप में हुई, जो 9 जून से लापता था।

पुलिस के अनुसार, नितिन बैगा के लापता होने पर उसके पिता राजकुमार बैगा की शिकायत पर खमरिया थाने में अपराध क्रमांक 252/26 के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि जंगल में एक अज्ञात शव रस्सी से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, डुमना चौकी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव रस्सी के सहारे लटका मिला। लंबे समय तक जंगल में पड़े रहने और अत्यधिक गर्मी के कारण शव काफी हद तक गल चुका था तथाओ8ओ शरीर का निचला हिस्सा अलग होकर नीचे गिर गया था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रांझी सीएसपी सतीश कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

पेज