Breaking

ट्रेन में छलके जाम, महाकोशल एक्सप्रेस में शराबखोरी का वीडियो वायरल


जबलपुर। हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में कथित रूप से शराबखोरी और हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो यात्रियों के नशे की हालत में सफर करने और अन्य यात्रियों के लिए परेशानी पैदा करने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोच में मौजूद एक महिला यात्री ने मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरपीएफ के लौटने के बाद दोनों यात्रियों ने शिकायत करने वालों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे कोच में मौजूद यात्री भयभीत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कुछ यात्रियों ने आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होने के बाद रेल महकमे में इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की खबरी गुरु पुष्टि नहीं करता है। वीडियो और उससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
और नया पुराने