जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक घर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर युवक को गंभीर रूप से झुलसाने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
घटना 3 मई की है। मदन महल फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले रुद्रांश बाण के घर पर फ्लाईओवर के ऊपर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस हमले की चपेट में आकर रुद्रांश का भाई शिवांश गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मदन महल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर टीम आरोपी के काफी करीब पहुंच चुकी है।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी अथवा उसकी सही जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।