जबलपुर। कुण्डम थाना क्षेत्र के ग्राम तिलसानी में रविवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव सागौन के पेड़ से लटका मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तिलसानी निवासी शंकर सिंह परस्ते अपने पिता मानसिंह के साथ खेती-किसानी करता था। शनिवार रात उसने परिवार के साथ भोजन किया, जिसके बाद माता-पिता अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद शंकर भी अपने कमरे में चला गया।
बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब पांच बजे वह घर से निकल गया। सुबह जब पिता मानसिंह खेत जाने के लिए उसे बुलाने पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालाजी प्लांट के पीछे सागौन के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कुण्डम पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रात को घर से निकलकर पेड़ में लगा ली फांसी
Tags
# Country
# Jabalpur City
# Madhya Pradesh
Share This
About Khabri Guru
Madhya Pradesh
Labels:
Country,
Jabalpur City,
Madhya Pradesh
Author Details
Khabri Guru is india's Top News Web Portal. We provide you with the latest news and videos straight from the Media industry.
