उपाध्यक्ष पद पर कमलेश रावत ने 166 मत प्राप्त कर विनीत भोला 'राजू' (138 मत) को 28 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर अचल सिंह गौर ने 159 मत हासिल कर राजेश पाण्डेय 'लड्डू' (153 मत) को 6 मतों के अंतर से हराया। सहसचिव पद पर दीपक शर्मा ने 171 मत प्राप्त कर सुभाषचंद अग्रवाल (121 मत) को 50 मतों से पराजित किया।
प्रबंधकारिणी समिति के लिए रविन्दर भाटिया (210), विनय 'बंटू' चौरसिया (155), मनोज पाटकर (152), संजय अग्रवाल (145) और धीरज श्रीवास्तव (142) निर्वाचित हुए।
चयन समिति के चुनाव में बृन्दावन चौकसे (176) और तरुण दीक्षित (148) विजयी घोषित किए गए। वहीं महेश रोहरा और संदीप गुप्ता दोनों को 147-147 मत मिलने से टाई की स्थिति बन गई। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दोनों प्रत्याशी आपसी सहमति से निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। यदि सहमति नहीं बनती है तो 15 जुलाई 2026, बुधवार को लॉटरी के माध्यम से अंतिम निर्णय किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह मंगी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
