जबलपुर। डुमना रोड पर शनिवार शाम प्रियदर्शनी कॉलोनी के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बलदेव बाग निवासी दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। दोनों युवक बाइक से डुमना रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रियदर्शनी कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
कार जब्त, तीन युवक हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही डुमना पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है। कार चालक सहित उसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद एक बार फिर डुमना रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस और यातायात विभाग से तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।