Breaking

जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट में मिले 100 सड़े मोमोज; संचालक-मैनेजर पर FIR



 जबलपुर। शहर में दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर निगम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गई।

बड़कुल स्वीट्स के फ्रीजर में मिले सड़े मोमोज


दीनदयाल चौक स्थित बड़कुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान टीम को बेहद अस्वच्छ परिस्थितियां मिलीं। जांच में डीप फ्रीजर में फफूंद पाई गई। फ्रीजर में करीब 100 सड़े हुए मोमोज और 5 किलो शेजवान चटनी रखी मिली।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित खाद्य सामग्री के नमूने लिए और दूषित पाए गए मोमोज एवं चटनी को मौके पर ही नष्ट कराया।

संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR

लाइसेंस की शर्तों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए नगर निगम मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच आगे भी जारी रहेगी।

और नया पुराने