Breaking

एमपी में चार दिन बारिश का दौर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पूर्वी हिस्से में ज्यादा असर की संभावना



भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में भी रिमझिम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश की संभावना कम है।
सामान्य से 2.6 इंच कम बारिश

प्रदेश में अब तक 683.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश 750.9 मिलीमीटर की तुलना में करीब 2.6 इंच कम है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी हिस्से में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने से बारिश के आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद है।
और नया पुराने