जबलपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जरूरी वैक्सीन को लेकर आज कलेक्ट्रेट के समीप जमकर हंगामा हुआ। वैक्सीन से जुड़ी मांगों को लेकर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश की। जिन्हें की पुलिस ने रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया।कहां गई 10 हजार वैक्सीन
युवा कांग्रेस ने अपने आंदोलन को लेकर बताया कि कोरोना संक्रमण के समय जब वैक्सीन की बहुत जरूरत है, ऐसे में पुणे से जबलपुर के लिए निकली वैक्सीन कहाँ गायब हो गई। इसका जवाब सरकार नहीं दे पा रही है। इतना ही नहीं जबलपुर में नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन कांड भी अभी तक बेनतीजा साबित हुआ है।
पुलिस से हुई झड़प
वैक्सीन मामले को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई। पुलिस ने 50 से ज्यादा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।