Breaking

बरगी बांध के आज खुलेंगे 9 गेट, नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा जलस्तर



जबलपुर। बरगी बांध में लगातार हो रही जल आवक और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बांध प्रशासन ने आज मंगलवार, 18 अगस्त को सुबह 11 बजे 9 गेट खोलने का फैसला लिया है। बांध के जलद्वार औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोले जाएंगे, जिससे करीब 1031 क्यूसेक पानी की निकासी की जाएगी।

बांध प्रबंधन के अनुसार 17 अगस्त की रात 8 बजे बांध का जलस्तर 420.80 मीटर दर्ज किया गया था। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 एमसीएम है, जबकि बांध में पानी की आवक करीब 1620 क्यूसेक बनी हुई है।

जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। गेट खुलने के बाद मां नर्मदा के घाटों पर पानी का स्तर करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।


जलस्तर के अनुसार घट-बढ़ सकती है पानी की निकासीबांध प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पानी की आवक और बांध के जलस्तर की स्थिति के अनुसार जल निकासी की मात्रा कभी भी घटाई या बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में नर्मदा नदी के आसपास रहने वाले लोगों और घाटों पर जाने वालों को जलस्तर में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
और नया पुराने