जबलपुर। सावन के दूसरे सोमवार को जबलपुर का रांझी और आसपास का क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। ग्वारीघाट से खमरिया स्थित कैलाश धाम तक निकली संस्कार कांवड़ यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का दावा किया गया। सड़कों पर दूर-दूर तक कांवड़िये नजर आए और भगवान शिव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस भव्य कांवड़ यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने यात्रा की भव्यता और धार्मिक उत्साह की सराहना की।
