Breaking

पनागर में महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट; वारदात के बाद ऑटो चालक फरार

 


जबलपुर। पनागर से परियट जा रही महिला के साथ ऑटो चालक द्वारा सुनसान इलाके में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को महिला पनागर से परियट जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। रजवाड़े ढाबे के पास सुनसान क्षेत्र में चालक ने बहाना बनाकर ऑटो रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला को जबरन ऑटो से उतारा और खेत की झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। महिला ने किसी तरह दूसरे ऑटो की मदद से पनागर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पनागर थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ऑटो चालक की पहचान और वारदात से जुड़े सुराग जुटा रही है।

और नया पुराने